J-K हिमस्खलन: तीन शव बरामद, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Follow |

दि राइजिंग न्यूज़
श्रीनगर।
घाटी के कुपवाड़ा में शुक्रवार को हिमस्खलन की दो घटनाएं हुई थी। इसमें सात लोगों के लापता होने की खबर थी। शनिवार सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने तीन लोगों की लाश बरामद की है, वहीं एक शख्स को जिंदा बचाया गया है। रेस्क्यू किए गए शख्स का नाम गुलाम नबी भट और उसकी उम्र 50 साल है। ये आदमी कलमोना का निवासी बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि इस आपदा में बीआरओ समेत सात लोग लापता हो गए थे। जिसके बाद प्रशासन और सेना की संयुक्त कार्रवाई में हिमस्खलन में फंसे आठ माह के एक बच्चे को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य बंद कर दिया गया था।
हिमस्खलन की पहली घटना जिले के तंगधार सेक्टर के साधना टॉप के करीब घटी, जब बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) के दो अधिकारी उसकी चपेट में आ गए। इस दौरान एक अधिकारी घायल हो गया, जबकि एक सेक्टर कमांडर बर्फ के साथ बह गया।
सूत्रों के अनुसार अधिकारी की शिनाख्त 109 आरसीसी के एमपी सिंह के तौर पर हुई है। दूसरी घटना में एक पैसेंजर सूमो (जेके 09-3249) साधना टॉप के पास खूनी नाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आ गई। सूमो चालक जहूर अहमद ने छलांग लगाकर जान बचाई, जबकि वाहन में सवार छह लोग इसकी चपेट में आ गए।
जिले के डिप्टी कमिश्नर खालिद जहांगीर ने फोन पर बताया कि इन घटनाओं के बाद तुरंत सेना, एसडीआरएफ, बीआरओ, पुलिस आदि की विशेष टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
"जो मित्र दि राइजिंग न्यूज की खबर सीधे अपने फोन पर व्हाट्सएप के जरिए पाना चाहते हैं वो हमारे ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर से जुडें 7080355555
-
छोटे चुनावों के बड़े नतीजे
-
अब दाऊद की संपत्ति के साथ ये होगा
-
क्यूबा में नए युग की शुरुआत...
-
Nanu ki Jaanu review: हॉरर में कॉमेडी है ये फिल्म
-
107 साल बाद बाहर आया "मिनी टाइटैनिक" का राज
-
बेहद ही डरावना है इस तस्वीर का सच
-
चार साल बाद दफनाया जाएगा ये शव…लंबी है इंतजार की कहानी
-
यहां बर्गर 300 रुपए का है लेकिन पेट्रोल 17 रुपए का...