रोहित का सुपरहिट शो, तूफानी अंदाज में तोड़े कई रिकॉर्ड्स
Follow |

दि राइजिंग न्यूज
खेल डेस्क।
बुधवार को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मोहाली में ताबड़तोड़ छक्के लगाते हुए शानदार दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने दूसरे वन-डे में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और केवल 153 गेंदों में 13 चौको व 12 छक्को की मदद से नाबाद 208 रन बनाए।
रोहित ने पहले 100 रन 115 गेंदों में 86.96 की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए जबकि दूसरा शतक उन्होंने केवल 36 गेंदों में 277.78 की स्ट्राइक रेट से ठोके। रोहित ने 207 मिनट क्रीज पर समय बिताकर दोहरा शतक जड़ा।
रोहित की पारी देखने के बाद उनका नाम रो “सुपरहिट” शो रख दिया गया है। भारत के कप्तान ने अपने वन-डे करियर का तीसरा दोहरा शतक जमाया और वो ऐसा करने वाले विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं। रोहित के अलावा वन-डे क्रिकेट में चार बल्लेबाज सिर्फ एक दोहरा शतक जमा सके हैं। रोहित का यह शतक इसलिए बेहद खास है क्योंकि उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह के दिन यह कमाल किया।
हिटमैन रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए-
रोहित शर्मा वन-डे क्रिकेट में बतौर कप्तान दोहरा शतक जमाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले वीरेंद्र सहवाग ने आठ दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में बतौर कप्तान दोहरा शतक जमाया था। सहवाग ने 149 गेंदों में 25 चौको और सात छक्कों की मदद से 219 रन बनाए थे। भारत ने यह मैच 153 रन से जीता था।
रोहित शर्मा ने दूसरे वन-डे में रिकॉर्ड 12 छक्के जड़े। भारतीय कप्तान के रूप में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया है। वैसे यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 छक्के जमाए थे।
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भी डीविलियर्स ही काबिज हैं। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से लोकप्रिय डीविलियर्स ने 2015 में मुंबई में भारत के खिलाफ 11 हवाई फायर किए थे।
भारत की तरफ से वन-डे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। “हिटमैन” ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 छक्के जड़े थे। आज श्रीलंका के खिलाफ 12 छक्के जमाए।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एमएस धोनी काबिज हैं, जिन्होंने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के जमाए थे। फिर चौथे नंबर पर रोहित शर्मा काबिज हैं। 2014 में शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ नौ छक्के जमाए थे।
भारतीय टीम के कप्तान के रूप में दूसरे मैच में शतक ठोकने के मामले में रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले गौतम गंभीर ने 2010 में बतौर कप्तान दूसरे वन-डे में शतक जमाया था। फिर विराट कोहली ने 2013 में ऐसा कमाल किया था।
मोहाली का यह शतक रोहित के वनडे करियर का 16वां शतक था। अपने 16वें वनडे शतक के लिए जहां सचिन तेंदुलकर ने 185 पारियां ली थीं, तो रोहित शर्मा ने सचिन से 18 कम पारियां पहले ही इस कारनामे को अंजाम दे दिया।
रोहित शर्मा ने अपना शतक 167वीं पारी में पूरा करके गुरु सचिन तेंदुलकर को बता दिया कि वह आगे उनके और कई रिकॉर्डों पर पानी फेरेंगे।
अब भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक के मामले में रोहित अब वीरेंद्र सहवाग (15) को पछाड़ कर कर आगे निकल गए हैं। इस पारी के बाद वह सर्वाधिक वनडे शतक के मामले में चौथी पायदान पर आ गए हैं। रोहित से ज्यादा वनडे में शतक सिर्फ सचिन (49), विराट कोहली (32) और सौरव गांगुली (22) ने ही बनाए हैं।
"जो मित्र दि राइजिंग न्यूज की खबर सीधे अपने फोन पर व्हाट्सएप के जरिए पाना चाहते हैं वो हमारे ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर से जुडें 7080355555 "
-
लव ट्राएंगल की इस स्टोरी ने सबके उड़ा दिए होश
-
NASA का बड़ा बयान, मंगल ग्रह पर सबसे पहले पड़ेंगे इनके कदम
-
87 हजार का एक केला, जानिए क्यों है इतना महंगा
-
107 साल बाद बाहर आया "मिनी टाइटैनिक" का राज
-
सियासी दांव पेंच का अखाड़ा बनता सुप्रीम कोर्ट
-
इंदौरः सरेआम युवती की स्कर्ट खींची, फिर हुआ ये...
-
उत्तर कोरिया में पर्यटकों से भरी बस पलटी, 30 की मौत
-
फ्रॉड केस में राजपाल यादव को छह महीने की जेल