8 फरवरी का राशिफल: आज आत्मविश्वास में होगी वृद्धि
दि राइजिंग न्यूज
अपनी राशि के अनुसार, जानें कैसा रहेगा आपका 8 फरवरी 2019 का दिन।
मेष- क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
वृष- मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इच्छाविरूद्ध कोई अतिरिक्त कार्य मिल सकता है।
मिथुन- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कर्क- मन में निराशा व असन्तोष के भाव रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।
सिंह- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।
कन्या- आत्मसंयत रहें। वाणी में कठारेता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
तुला- क्षणे रूष्टा-क्षण तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृश्चिक- आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे। लेकिन अतिउत्साही होने से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा।
धनु- मन अशान्त रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।
मकर- अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
कुंभ- आत्मविश्वास रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मन से प्रसन्नता के भाव रहेंगे।
मीन- संतान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार में समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
जो मित्र दि राइजिंग न्यूज की खबर सीधे अपने फोन पर व्हाट्सएप के जरिए पाना चाहते हैं वो हमारे ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर से जुडें
7080355555
- Trending
- Instagram फोटोज
- राजनीति
- मनोरंजन
Suggested News
-
भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी के कारण अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं।
-
वैलेंटाइन डे के अगले दिन यानी 15 फरवरी को “स्लैप डे” सेलिब्रेट किया जाता है।
About Us
www.therisingnews.com is a Hindi news portal provides ताजा ख़बरें, खेल - सुर्खियां, व्यापार, बाजार विश्लेषण और राजनीति के समाचार , Entertainment including latest stories, photos and video etc.