पहला इंसान जिसे हुआ था एड्स, वजह था एक जानवर
Follow |

दि राइजिंग न्यूज़
आउटपुट डेस्क।
आज वर्ल्ड एड्स डे है। साल 1988 से ये दिन लोगों के बीच एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। क्या आपको पता है कि किस व्यक्ति को सबसे पहले एड्स हुआ था और कैसे हुआ था? आपको बता दें रिसर्च में सामने आया है कि एड्स चिंपांजी की वजह से हुआ।
रिसर्च के मुताबिक, साल 1908 में एक घायल चिंपांजी ने एक शिकारी को खरोंचा था या काटा था। जिसके कारण उसका खून शिकारी के अंदर चला गया था। उस खून के कारण वह इंफेक्शन फैल गया था। ऐसा कहा जाता है कि शिकारी कैमरून के जंगलों में चिंपांजी का पीछा कर रहा था। हालांकि, उस व्यक्ति का नाम अभी तक रिसर्च में नहीं आया है।
एक कहानी ये भी है
1980 में Gaetan Dugas नाम के गे व्यक्ति को एड्स फैलाने का दोषी ठहराया जाता है। गैटन एक कैनेडियन फ़्लाइट अटेंडेंट था, जिसने अमेरिका के कई लोगों को इन्फेक्ट करने के लिए जानबूझ संबंध बनाए थे। इस कारण इस व्यक्ति को 'पेशेंट जीरो' का नाम दिया गया था। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के डॉक्टर्स ने सबसे पहले इस वायरस को नोटिस किया था। अगले 10 सालों में इस वायरस के कारण अमेरिका में कम से कम 60 हजार मौत हुई हैं।
"जो मित्र दि राइजिंग न्यूज की खबर सीधे अपने फोन पर व्हाट्सएप के जरिए पाना चाहते हैं वो हमारे ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर से जुडें 7080355555
-
सियासी दांव पेंच का अखाड़ा बनता सुप्रीम कोर्ट
-
Video: बड़ा हादसा टला, उड़ान के दौरान प्लेन में गिरी खिड़की
-
सऊदी: किंग पैलेस में ड्रोन घुसने के बाद भारी गोलीबारी
-
CONGRATS! एक हुए मिलिंद और अंकिता
-
NASA का बड़ा बयान, मंगल ग्रह पर सबसे पहले पड़ेंगे इनके कदम
-
87 हजार का एक केला, जानिए क्यों है इतना महंगा
-
107 साल बाद बाहर आया "मिनी टाइटैनिक" का राज
-
बेहद ही डरावना है इस तस्वीर का सच