यहां महिलाओं को प्रेग्नेंट होने से पहले लेनी पड़ती है बॉस से इजाजत
Follow |

दि राइजिंग न्यूज
आउटपुट डेस्क।
दुनिया में हर एक महिला के लिए मां बनना उसके जीवन का सबसे सुखद एहसास होता है। समाज में अगर कोई महिला गर्भवती न हो तो उसे अलग नजर से देखा जाता है। समाज में महिलाओं पर तमाम तरह की पाबंदी लगा रखी हैं और इस रेस में जापान एक कदम और आगे बढ़ गया है। जापान की कम्पनियों ने महिला कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रेग्नेंट होने से पहले अपने बॉस की इजाजत लें।
प्रेग्नेंट महिला कर्मचारी ने बॉस से मांगी माफी
निर्देश के अनुसार महिला कर्मचारियों को शादी करने या प्रेग्नेंट होने से पहले कंपनी की अनुमति लेनी होगी। यह मामला तब सामने आया जब नर्सरी में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के पति ने इस बात का खुलासा किया कि उसकी पत्नी को उसका बॉस इसलिए ताने दे रहा है, क्योंकि वह प्रेग्नेंट हो गई। इतना ही नहीं उस महिला कर्मचारी को प्रेग्नेंट होने की वजह से अपने बॉस से माफी भी मांगनी पड़ी।
महिला के पति ने जिस चाइल्ड केयर सेंटर में उसकी पत्नी काम करती है वहां के और कर्मचारियों के साथ हो रहे बुरे बर्ताव के बारे में भी कई जानकारी दी हैं। उसने बताया कि, उसकी पत्नी काम करती है। वहां के सभी कर्मचारियों को ये तुगलकी फरमान दे रखा है कि किसी भी कर्मचारी को शादी करने और प्रेग्नेंट होने से पहले बॉस की इजाजत लेनी होगी।
वरिष्ठता के हिसाब से तय होता है कौन करेगा शादी
कंपनी के नियम के मुताबिक वरिष्ठता के हिसाब से यह तय किया जाता है कि कौन सा कर्मचारी पहले शादी करेगा। इस बात का खुलासा करने वाले शख्स ने बताया, "मुझे और मेरी पत्नी को इसके लिए माफी मांगनी पड़ी कि बिना मंजूरी के वो गर्भवती हो गई। डायरेक्टर ने बहुत गुस्सा करने के बाद हमारी माफी मानी, लेकिन उसके अगले दिन से ही वह मेरी पत्नी को ताने दे रहा है।"
इस मामले के सामने आने के बाद और भी कई महिलाओं ने आपबीती सुनाई। 26 साल की जोकि टोक्यो की एक कॉस्मेटिक्स कंपनी में काम करती हैं। जोकि और उसके साथ काम करने वाली बाकी 22 महिला कर्मचारियों को कंपनी को ई-मेल भेजकर अपनी शादी और गर्भवती होने की जानकारी देनी पड़ी, लेकिन बात सिर्फ इतनी ही नहीं है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जानकारी देने के बाद इस महिला कर्मचारी को सुपरवाइजर ने कहा कि वह 35 साल तक गर्भवती होने का इंतजार करें।
"जो मित्र दि राइजिंग न्यूज की खबर सीधे अपने फोन पर व्हाट्सएप के जरिए पाना चाहते हैं वो हमारे ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर से जुडें 7080355555
-
सियासी दांव पेंच का अखाड़ा बनता सुप्रीम कोर्ट
-
राइड चैलेंज में बैलेंस बिगड़ा और मौत...22 वर्ष का था छात्र
-
क्यूबा में नए युग की शुरुआत...
-
Nanu ki Jaanu review: हॉरर में कॉमेडी है ये फिल्म
-
107 साल बाद बाहर आया "मिनी टाइटैनिक" का राज
-
बेहद ही डरावना है इस तस्वीर का सच
-
चार साल बाद दफनाया जाएगा ये शव…लंबी है इंतजार की कहानी
-
यहां बर्गर 300 रुपए का है लेकिन पेट्रोल 17 रुपए का...