अद्भुत: चाय बेचकर कमा लिए 200 करोड़, आप भी जानिए कैसे
दि राइजिंग न्यूज
आउटपुट डेस्क।
कहा जाता है कि कोई भी बिजनेस छोटा या बड़ा नहीं होता, बस उसे जोश-होश और हौसले के साथ करने की जरूरत होती है। ऐसा ही कमाल एक अमेरिकी महिला ने कर दिखाया है। भारत आकर यहां की चाय की मुरीद हुई ब्रुक एडी नामक महिला ने वापस जाकर कार की डिकी में पार्ट टाइम चाय बेचनी शुरू की और कुछ ही वक्त में बन गई करोड़पति।
स्वाद की तलाश में बिजनेस की शुरुआत
अमेरिका में रहने वाली ब्रुक एडी 2002 में भारत आईं और जब वापस अपने घर कोलोराडो गईं तो उन्हें वहां चाय का वो स्वाद नहीं मिला जो भारत में मिला करता था। जिसके बाद उन्होंने 2007 में भक्ति चाय नाम से कार की डिकी में चाय का पार्ट टाइम व्यवसाय शुरू किया। देखते ही देखते ये धंधा इतना चमका की कुछ समय में उन्हें अपनी फुल टाइम नौकरी छोड़कर ये काम करना पड़ गया। यहीं से एडी के नए सफर की शुरुआत हो गई।
भारत की चाय के स्वाद का दीवाना अब अमेरिका भी बन गया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि ब्रुक एडी ने चाय बेचकर करीब 200 करोड़ की संपत्ति बना ली है। भारत में तो आधी से ज्यादा आबादी चाय की दीवानी है ही, लेकिन अब एक विदेशी ने चाय बेचकर करोड़ों की संपत्ति बना ली है। ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन यह हो ही गया है।
2018 में चाय का रेवेन्यू
जानकारी के मुताबिक साल 2018 तक अमेरिका में ब्रुक एडी की स्वामित्व वाली "भक्ति चाय" ने करीब 45 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बताया जाता है कि ब्रूक को ये कंपनी खोलने का आईडिया भारत आकर मिला था। उनको भारत घुमने के दौरान चाय का चस्का ऐसा लगा कि वे उसे अमेरिका जाकर भी भुला नहीं पाई। वे अपने शहर के कई लोकल कैफे में चाय पीने गयी, लेकिन उन्हें भारत जैसे चाय का स्वाद कहीं नहीं मिला।
फिर क्या था, उन्होंने फैसला किया कि वह खुद ऐसी चाय बनाएंगी, जिसका स्वाद बिल्कुल भारतीय चाय जैसा ही होगा। इसके बाद उन्होंने साल 2007 में अमेरिका में चाय का कारोबार शुरू कर दिया। एक इंटरव्यू में ब्रूक ने बताया कि शुरुआत में उन्हें चाय बनाने को लेकर थोड़ी दिक्कत जरूर हुई, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने भारतीय चाय बनानी सीख ली।
चाय से की दमदार कमाई
इसके बाद धीरे-धीरे उनकी चाय की लोकप्रियता बढ़ती गयी और इसका कारोबार इस साल करीब 45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। बता दें कि सिर्फ चाय बेचकर उन्होंने अमेरिका में इन 11 सालों में करीब 228 करोड़ रुपये की कमाई की है। ब्रूक की भक्ति चाय को अमेरिका में खूब पसंद किया जाता है। वहां के लोग चुस्की के साथ ब्रूक की चाय का आनंद लेते हैं।
जो मित्र दि राइजिंग न्यूज की खबर सीधे अपने फोन पर व्हाट्सएप के जरिए पाना चाहते हैं वो हमारे ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर से जुडें
7080355555
- Trending
- Instagram फोटोज
- राजनीति
- मनोरंजन
Suggested News
-
एग्जाम के समय स्ट्रेस होना स्वाभाविक है।
-
दूध में सेहत के लिए काफी पौष्टिक तत्व होते हैं।
About Us
www.therisingnews.com is a Hindi news portal provides ताजा ख़बरें, खेल - सुर्खियां, व्यापार, बाजार विश्लेषण और राजनीति के समाचार , Entertainment including latest stories, photos and video etc.