एकसाथ 130 महिलाएं हुईं बेवा और 203 बच्चे अनाथ
नहीं रहा 130 पत्नियों का पति और 203 बच्चों का पिता
Follow |

दि राइजिंग न्यूज़
आउटपुट डेस्क।
दुनियाभर में कई देश अपनी जनसंख्या पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लोगों के बीच छोटे परिवार का चलन बढ़ता जा रहा है। इन सब से परे हमारे बीच एक ऐसा शख्स भी है जिसकी 130 पत्नियां और 203 बच्चे हैं। आपको बता दें मोहम्मद बेलो अबूबकर नाम का यह शख्स नाइजीरिया का रहने वाला है। बीते 28 जनवरी को 93 साल की उम्र में अबू बकर की मौत हो गई। उनके बच्चों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि अभी भी उनकी कई पत्नियां प्रेग्नेंट हैं।
पेशे से मौलवी बेलो अबू बकर का कहना था कि शादियां करते रहना उनका पवित्र मिशन है। वह इसीलिए दुनिया में भेजे गये हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेलो के निजी सहायक सलावुद्दीन बेलो ने न्यूज एजेंसी ऑफ नाइजीरिया को बताया कि पिछले कुछ समय से बेलो बीमार थे। अबूबकर कुरान की विवादित व्याख्या को लेकर भी काफी चर्चा में थे। उनके मुताबिक, कुरान में कहा गया है कि कोई भी पुरुष जितनी चाहे उतनी शादियां कर सकता है।
बेलो का कहना था कि पुरुष बिना किसी परेशानी के जितनी बीवियों को संभाल सकता है, उसे उतनी शादियां करने का हक है। बेलो को साल 2008 में कई मुसलिम मौलवियों की आलोचना झेलनी पड़ी थी। रविवार को बड़ी संख्या में लोग उनके जनाजे में शामिल हुए।
"जो मित्र दि राइजिंग न्यूज की खबर सीधे अपने फोन पर व्हाट्सएप के जरिए पाना चाहते हैं वो हमारे ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर से जुडें 7080355555
-
सियासी दांव पेंच का अखाड़ा बनता सुप्रीम कोर्ट
-
कलयुग: पहले बेटे ने प्रेशर कूकर से फोड़ा बूढ़ी मां का सिर, फिर चबा डालीं उंगलियां
-
सऊदी: किंग पैलेस में ड्रोन घुसने के बाद भारी गोलीबारी
-
CONGRATS! एक हुए मिलिंद और अंकिता
-
NASA का बड़ा बयान, मंगल ग्रह पर सबसे पहले पड़ेंगे इनके कदम
-
87 हजार का एक केला, जानिए क्यों है इतना महंगा
-
107 साल बाद बाहर आया "मिनी टाइटैनिक" का राज
-
बेहद ही डरावना है इस तस्वीर का सच