...तो इसलिए बीवी से ज्यादा गर्लफ्रेंड को प्यार करते हैं पुरुष!
दि राइजिंग न्यूज
आउटपुट डेस्क।
शादी के सात-फेरे लेने के बाद लड़कियों के साथ ही लड़कों की भी जिदंगी पूरी तरह से बदल जाती है। पत्नी की रोक-टोक के अलावा और भी कई वजहों से उन्हें बीवी से ज्यादा गर्लफ्रेंड पसंद आती है। हम आपको कुछ ऐसी ही बातें बताएंगे, जिनके कारण पुरुषों को बीवी से ज्यादा गर्लफ्रेंड बेहतर लगती है।
छिन जाती है आजादी
लड़कों को लगता है कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में आजादी नाम का कोई शब्द ही नहीं रहेगा। कहीं भी जाने से पहले पत्नी को बताकर या फिर उससे पूछकर जाना होगा। जबकि गर्लफ्रेंड को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता कि उसका पार्टनर उसे बताकर जाए या ना जाए।
देने पड़ते हैं ढेरों जवाब
घर आने में थोड़ी देर होने पर पत्नी 100 सवाल पूछती है। इतना ही नहीं कई बार तो ऑफिस से बाहर निकलते ही बीवी को फोन करके बताना पड़ता है कि घर आने में देर हो जाएगी। जबकि गर्लफ्रेंड के साथ ऐसा नहीं होता। उसको पल-पल का हिसाब देने की जरूरत नहीं पड़ती।
करती हैं पति की जासूसी
बीवियां इस दुनिया की सबसे बड़ी जासूस होती हैं। पति की शर्ट पर लगा इनको बारीक सा बाल भी दूर से ही दिखाई देता है। इसके अलावा पति का फोन चेक करना तो इनका परम कर्तव्य है। वहीं गर्लफ्रेंड इतनी नजर नहीं रखती।
परमिशन की जरूरत
गर्लफ्रेंड से किसी भी बात की परमिशन नहीं मांगनी पड़ती। मगर, पत्नी से पूछकर ही सारे काम करने पड़ते हैं। यही वजह है कि लड़कों को गर्लफ्रेंड गले का हार और पत्नियां गले का फंदा लगती हैं।
जो मित्र दि राइजिंग न्यूज की खबर सीधे अपने फोन पर व्हाट्सएप के जरिए पाना चाहते हैं वो हमारे ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर से जुडें
7080355555
- Trending
- Instagram फोटोज
- राजनीति
- मनोरंजन
Suggested News
-
भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी के कारण अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं।
-
वैलेंटाइन डे के अगले दिन यानी 15 फरवरी को “स्लैप डे” सेलिब्रेट किया जाता है।
About Us
www.therisingnews.com is a Hindi news portal provides ताजा ख़बरें, खेल - सुर्खियां, व्यापार, बाजार विश्लेषण और राजनीति के समाचार , Entertainment including latest stories, photos and video etc.