सलमान को मनाने में जुटीं देसी गर्ल, किया ये काम
दि राइजिंग न्यूज़
एंटरटेनमेंट डेस्क।
प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों सलमान खान की “भारत” छोड़ दी थी। इसका कोई पुख्ता कारण तो सामने नहीं आया, लेकिन यही कहा गया कि उन्होंने अपनी एक हॉलीवुड फिल्म और बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी के कारण ऐसा किया है। इसके बाद माना गया कि सलमान और प्रियंका के बीच खटास आ गई है।
अब खबर है कि प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म पोस्टपोन हो गई है। दूसरी ओर सलमान की नाराजगी भी वे सहन नहीं कर पा रहीं। उन्होंने सलमान को खुश करने के लिए उनके बैनर की उस फिल्म की तारीफ का रास्ता चुना, जिससे वे अपने जीजा आयुष शर्मा को लॉन्च कर रहे हैं। दूसरी ओर सलमान खान यह साफ कह चुके हैं कि प्रियंका ने उनसे सच छिपाया इसीलिए यह सब हुआ।
प्रियंका चोपड़ा अब डैमेज कंट्रोल में लगी हैं। उन्होंने लवरात्रि फिल्म और आयुष की तारीफ में लिखा है, ''मेरे दोस्त आयुष आपका फिल्मों में स्वागत है। इस ट्रेलर से लगता है कि तुम शानदार डेब्यू करने जा रहे हो। ऑल द बेस्ट वारिना हुसैन और लवरात्रि को बहुत सारा प्यार।''
बता दें, फिल्म भारत के जरिए सलमान-प्रियंका करीब एक दशक बाद साथ काम करने जा रहे थे लेकिन प्रियंका ने फिल्म से किनारा कर लिया। प्रियंका के प्रोजेक्ट छोड़ने की जानकारी अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर दी थी।
उन्होंने लिखा था, "हां, प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं। उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है। प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं। टीम भारत प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और उनके लिए खुशियों की दुआ करते हैं।''
जो मित्र दि राइजिंग न्यूज की खबर सीधे अपने फोन पर व्हाट्सएप के जरिए पाना चाहते हैं वो हमारे ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर से जुडें
7080355555
- Trending
- Instagram फोटोज
- राजनीति
- मनोरंजन
Suggested News
-
भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी के कारण अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं।
-
वैलेंटाइन डे के अगले दिन यानी 15 फरवरी को “स्लैप डे” सेलिब्रेट किया जाता है।
About Us
www.therisingnews.com is a Hindi news portal provides ताजा ख़बरें, खेल - सुर्खियां, व्यापार, बाजार विश्लेषण और राजनीति के समाचार , Entertainment including latest stories, photos and video etc.