उत्तराखंड में बदला मौसम, कई घंटों से लगातार बारिश
दि राइजिंग न्यूज़
देहरादून।
गुरुवार की सुबह अचानक देहरादून में गुप अंधेरा छा गया। ठंडी हवाएं चलने लगीं। इसके बाद गरज के साथ बूंदाबादी शुरू हो गई। राजधानी में सुबह करीब साढ़े सात बजे शुरू हुई बारिश कई घंटों तक जारी रही। जिससे ठंड बढ़ गई और लोग गरम कपड़ों में दिखाई देने लगे। हरिद्वार में भी बारिश होने की सूचना है। बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और मंदिर क्षेत्र में बारिश होने से धाम में ठंड बढ़ गई। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बूंदाबादी होने से यहां भी ठंड बढ़ गई है। इस बीच हेली सेवाएं जारी हैं। वहीं उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर हिमपात और हल्की बारिश से मौसम सर्द हो गया है। केदारनाथ धाम और घाटी में फिलहाल बादल छाए हुए हैं। टिहरी में भी बूंदाबादी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में आज ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है।
इलाकों में बर्फबारी की संभावना
देहरादून समेत प्रदेशभर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में यहां हल्की बारिश की भी चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। मौसम केंद्र ने अपने बुलेटिन में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में ओले गिरने का अनुमान जताया है। उनके अनुसार प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फ भी गिर सकती है।
ठंड बढ़ने के आसार
वहीं बुधवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मसूरी का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 22 से 25 सितंबर तक प्रदेशभर में बारिश की चेतावनी दी थी। एक अक्टूबर को प्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश हुई थी। 26 सितंबर से ही दिन में चटख धूप तो रात के समय हल्की सर्दी हो रही है। वहीं अब मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का असर अगले दो दिन तक रहने का अनुमान जताया है। जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।
जो मित्र दि राइजिंग न्यूज की खबर सीधे अपने फोन पर व्हाट्सएप के जरिए पाना चाहते हैं वो हमारे ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर से जुडें
7080355555
- Trending
- Instagram फोटोज
- राजनीति
- मनोरंजन
Suggested News
-
भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी के कारण अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं।
-
वैलेंटाइन डे के अगले दिन यानी 15 फरवरी को “स्लैप डे” सेलिब्रेट किया जाता है।
About Us
www.therisingnews.com is a Hindi news portal provides ताजा ख़बरें, खेल - सुर्खियां, व्यापार, बाजार विश्लेषण और राजनीति के समाचार , Entertainment including latest stories, photos and video etc.